कांग्रेस और भाजपा ने तीन-तीन पूर्व अध्यक्षों को टिकट दिए, आम आदमी पार्टी ने किसी पूर्व अध्यक्ष को नहीं उतारा

 


नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में डूसू (दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन) के 6 पूर्व अध्यक्ष मैदान में हैं। कांग्रेस और भाजपा ने तीन-तीन पूर्व अध्यक्षों को टिकट से नवाजा है। आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ से इस फेहरिस्त में कोई चेहरा नहीं है। 6 में से तीन महिलाएं हैं और इतने ही पुरुष। अलका लांबा इस सूची का सबसे जाना-पहचाना नाम हैं। वो पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी में रह चुकी हैं। पिछले साल के आखिर में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। दिल्ली में एक ही चरण में 8 फरवरी को मतदान होगा। नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को किया जाएगा। 


ये हैं डूसू के 6 पूर्व अध्यक्ष
कांग्रेस ने डूसू के तीन पूर्व अध्यक्षों को चुनावी समर में उतारा है। ये हैं- अलका लांबा, रॉकी तुसीद और नीतू वर्मा सोइन। दूसरी तरफ, भाजपा ने अनिल झा, रेखा गुप्ता और आशीष सूद को टिकट दिया। इस सूची में रॉकी सबसे कम उम्र (25 साल) के उम्मीदवार हैं। वे 2017-18 में एनएसयूआई की तरफ से डूसू अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। यह कांग्रेस का छात्र संगठन है। रॉकी राजेंद्र नगर सीट से मैदान में जहां उनका मुकाबला आप के राघव चड्ढा से है। 31 साल के राघव पार्टी प्रवक्ता भी हैं। रॉकी का निर्वाचन विवादित रहा था। जानकारी छिपाने के आरोप में यूनिवर्सिटी इलेक्शन कमेटी ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उनकी अध्यक्ष पद पर बहाली हुई। 


अनिल झा किराड़ी से भाजपा प्रत्याशी
अनिल झा को दिल्ली भाजपा का तेज तरार्र युवा नेता माना जाता है। वो 1997-98 में डूसू प्रेसिडेंट रहे। झा भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी के सदस्य रहे हैं। अनिल का पार्टी ने अहम मानी जाने वाली किराड़ी सीट से टिकट दिया है। डूसू में वो पांच बार अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। कांग्रेस की अलका लांबा 1995-96 में सिर्फ 19 साल की उम्र में डूसू अध्यक्ष चुनी गईं थीं। वो 20 साल कांग्रेस में रहीं। 2014 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुईं। चांदनी चौक से विधायक बनीं। पिछले साल मतभेदों के चलते केजरीवाल का साथ छोड़ा और अब कांग्रेस में वापसी की है। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से भाजपा प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के टिकट पर नीतू वर्मा सोइन मालवीय नगर से चुनाव मैदान में हैं। आशीष सूद जनकपुरी से भाजपा प्रत्याशी हैं। वो 1988-89 में डूसू अध्यक्ष रहे।


Popular posts
कोरोना से जंग की तैयारी / गुजरात में तैयार हुआ सस्ता स्वदेशी वेंटिलेटर, डीआरडीओ ने बनाया पर्सनल सैनिटाइजेशन चैंबर और फेस मास्क
Image
इमरान खान ने नए मूलनिवासी कानून की मांग की, भारत का जबाव- कश्मीरियों की इतनी ही चिंता है तो पहले आतंकवाद बंद करो 
Image
हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मुकाबला' ट्वीट को लेकर कपिल मिश्रा पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश
उद्धव ने कहा- झूठे मैसेज फैलाने वाले जान लें कोरोना किसी का धर्म नहीं देखता; जगन बोले- महामारी से जंग में जाति-धर्म किनारे रखें
Image
चुनाव लड़ रहे आप विधायकों ने पांच साल में खरीदीं 40 कारें, इनमें 35 पर वीआईपी नंबर